मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना के अंतर्गत अपने भूखंड की फ्री रजिस्ट्री प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है। यह प्रक्रिया ‘एमपी ई सेवा’ (MP-eSeva) अप्प्स को अपने मोबाइल में डाउनलोड करके ऑनलाइन पूरी की जा सकती है।
रजिस्ट्री का आवेदन करने के लिए ये तैयार रखे
आवेदन करने के लिए आपको अपने मोबाइल में ‘MP-eSeva’ ऐप के साथ-साथ ‘आधार फेस आरडी’ (Aadhaar Face RD) और ई-साइनिंग (E-Sign) के लिए ‘CDAC’ ऐप या इ मुद्रा एप को डाउनलोड करना होगा। प्रक्रिया के दौरान आवेदक और दो गवाहों की ई-केवाईसी (e-KYC) होगी तो आपके लिए 2 गवाह को तैयार रखना है मोबाइल के साथ उनके मोबाइल पर otp आएगा और साथ में फेस वेरिफिकेशन भी होगा
स्वामित्व रजिस्ट्री का ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने मोबाइल में MP-eSeva’ ऐप डाउनलोड करे
- पोर्टल पर अपनी 9 अंकों की ‘समग्र आईडी’ (Samagra ID) दर्ज करें और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें।
- स्वामित्व रजिस्ट्री विकल्प पर जाकर आधार ई-केवाईसी पूरा करें (ओटीपी या फेस आरडी का उपयोग करें)।
- पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार 1 मिनट से कम का एक वीडियो रिकॉर्ड करें, जिसमें आप अपना नाम, पिता का नाम और भूखंड क्रमांक का उल्लेख करते हुए पंजीकरण की पुष्टि करेंगे
- दो गवाहों को जोड़ें और उनका मोबाइल नंबर सत्यापित करें
- अपने भूखंड की (चतुर सीमा) और यदि लागू हो, तो मुख्य सड़क की जानकारी (जैसे हाईवे) दर्ज करें
- पूरी जानकारी की ध्यानपूर्वक जांच करें, क्योंकि सबमिट करने के बाद सुधार की सुविधा नहीं है। अंत में, फाइनल सबमिट पर क्लिक करें
वेरिफिकेशन और डाउनलोड
आवेदन सबमिट करने के बाद, आपके क्षेत्र के पटवारी द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के बाद, आपको पोर्टल पर पुनः लॉगिन करके ई-हस्ताक्षर (E-Sign) प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- ई-हस्ताक्षर: आवेदक और गवाहों को फ्रंट कैमरे का उपयोग करके चेहरा सत्यापित (Face Authentication) करना होगा।
- डाउनलोड: प्रक्रिया पूर्ण होने पर, आप आधिकारिक ‘अधिकार पत्र’ या रजिस्ट्री डाउनलोड कर सकते हैं

