Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2024 : युवाओं के लिए नई योजना शुरू, प्रशिक्षण के साथ मिलेंगे वित्तीय सहायता, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2024

Mukhyamantri Swarojgar Yojana : मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा राज्य के युवाओं के लिए स्वरोजगार योजना को शुरू किया गया है। सरकार द्वारा शुरू की गई स्वरोजगार योजना युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने हेतु एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को बेहतरीन प्रशिक्षण और शिक्षा प्रदान की जाएगी।

ताकि वह अपने लिए नए रोजगार, उद्यम और स्वरोजगार की स्थापना कर आत्मनिर्भर बन सके। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही है मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देने वाले हैं तो लेख में अंत तक बने रहे। 

Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2024
Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2024

Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत राज्य के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार की स्थापना हेतु जरूरी प्रशिक्षण, शिक्षा एवं आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को नए रोजगार की स्थापना हेतु प्रोत्साहित करेगी।

सरकार द्वारा युवाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत निशुल्क प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता एवं कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि युवा अपने लिए नए उद्यम की स्थापना कर सके और आत्मनिर्भर बन सके। यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको केवल आवेदन करने होंगे जिसकी पूरी जानकारी नीचे है। 

Mukhyamantri Swarojgar Yojana के लाभ 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत राज्य के युवाओं को मिलने वाले लाभ इस प्रकार से हैं

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत राज्य के युवाओं को नए उद्यम की स्थापना करने के लिए 1 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 
  • इस राशि का इस्तेमाल युवा आवश्यक पूंजी के रूप में कर सकते हैं।
  • इसके अलावा Mukhyamantri Swarojgar Yojana में सरकार युवाओं को बैंक में ऋण उपलब्ध कराएगी। 
  • राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा के माध्यम से बहुत ही कम ब्याज दर पर युवाओं को लोन प्रदान किया जाएगा।
  • लोन प्राप्त करने वाले युवा इस योजना के तहत ब्याज पर 3% की सब्सिडी प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस योजना में सरकार युवाओं को स्वरोजगार की स्थापना हेतु जरूरी प्रशिक्षण प्रदान करेगी। 
  • सरकार द्वारा इस योजना में युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए पात्रता 

अगर आप राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Swarojgar Yojana के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा करके लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना हेतु सरकार द्वारा निर्धारित सभी जरूरी पात्रता को पूर्ण करना होगा, जो इस प्रकार से है – 

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी युवाओं को केवल लाभ मिलेगा।   
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने वाले युवाओं को मध्य प्रदेश में ही अपने स्वरोजगार या उधम की स्थापना करनी होगी।
  • इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम 5वी पास शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक के युवा आवेदन फार्म जमा कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • आवेदन फार्म जमा करने वाले युवा के पास इस योजना हेतु निर्धारित सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए दस्तावेज 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत निर्धारित जरूरी दस्तावेज इस प्रकार है –

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

अगर आप भी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा कर वित्तीय सहायता प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म जमा करना होगा। आगे हम आपको मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में आवेदन फार्म जमा करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रहे हैं। बताई जा रही स्टेप को आप फॉलो कर इस योजना का आवेदन कर सकते हैं –

  • आवेदन के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://msme.mponline.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपको होम पेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फ्रॉम को आपको भरना है फिर योजना से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करना है। 
  • और सब्मिट पर क्लिक करे 
  • सफलता पूर्वक आवेदन हो जाने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रशीद को रखे। 

इस प्रकार आप मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत अपना ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं और सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता, जरूरी प्रशिक्षण और ऋण प्राप्त कर सकते है। 

About Brajmohan Vishwakarma

नमस्ते दोस्तों में ब्रजमोहन विश्वकर्मा आपके लिए BmvkTips.in वेबसाइट पर आपके लिए हर दिन नई सरकारी योजना और नई जॉब की जानकारी आपके साथ साझा करता हु अगर आपको मेरा कंटेंट अच्छा लगे तो आप मुझे मेरे यूट्यूब चैनल , फेसबुक पेज और इंस्टग्राम पेज को जरूर देखे और फॉलो कीजिये

View all posts by Brajmohan Vishwakarma →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *