cm sikho kamao yojana apply online processमुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना ( MMSKY )जैसे कि आप सभी को पता है कि आज के समय में बेरोजगारी बहुत ही तेजी से बढ़ रही है तो ऐसे में बेरोजगारी को कम करने के लिए सरकार के द्वारा अनेक प्रकार के प्रयास किया जा रहे हैं और साथ ही ऐसी कई योजनाएं भी चलाई जा रही है जिसके माध्यम से बेरोजगारी को काम किया जा सके बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए ही मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री सीखो कम योजना को चालू किया गया है इस योजना को मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार की प्रति बढ़ावा देना है
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना
मुख्यमंत्री सीखो कम योजना को मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चालू किया गए हैं इस योजना को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 22 अगस्त 2023 को चालू किया गया था इस योजना के तहत युवाओं के लिए सरकार के द्वारा कम सिखाया जाता है आप जिस भी कार्य में रुचि रखते हैं और काम सीखने के बदले सरकार युवाओं के लिए हर महीने 8 से 10000 रुपए का स्टाइपेंड भी देती है और प्रमाण पत्र भी मिलता है और काम सीखने के बाद युवा अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकता है या फिर उद्योगों में परमानेंट जॉब भी कर सकता है

मुख्यमंत्री सीखो कम योजना में कंपनियां
मुख्यमंत्री सीखो कम योजना के अंतर्गत कई कंपनियां रजिस्टर्ड हो चुकी है अब तक 16,744 से भी अधिक कंपनियां मुख्यमंत्री सीखो कम योजना के अंतर्गत रजिस्टर हो चुकी है जो की 46 से भी अलग-अलग क्षेत्र में कार्य करती है जो की 700 से भी अधिक पाठ्यक्रम में ट्रेनिंग दी जाती है
योजना क़े माध्यम से इस तरह मिलेगा स्टाइपेंड
मुख्यमंत्री सिखों कमाओ योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं के लिए सरकार के द्वारा स्टाइपेंड भी दिया जाता है जो की अलग-अलग योग्यता के हिसाब से अलग-अलग दिया जाता है जैसे की 12वीं पास युवाओं के लिए ₹8000 महीना और आईटीआई पास विद्यार्थियों के लिए 8500 महीना और डिप्लोमा धारी विद्यार्थियों के लिए ₹9000 महीना और स्नातक और ग्रेजुएट के लिए ₹10000 महीने तक स्टाइपेंड दिया जाता है
अभ्यर्थी पात्रता
- मुख्यमंत्री सिखों कमाओ योजना में फॉर्म भरने के लिए आयु 18 से 29 के बीच होना चाइये
- आवेदन मध्यप्रदेश का स्थानीय मूल निवासी होना चाइये
- आवेदक की शैक्षणिक योग्यता काम से काम 12वीं पास या आईटीआई पास होना चाइये
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में आवेदन प्रक्रिया
- मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाना है
- अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जायेगा जिसमे आपके लिए अभ्यर्थी पंजीयन पर क्लिक कर देना है
- सभी आवश्यक निर्देश और पात्रता से सबंधित दस्ताबेजो को ध्यान से पढ़े ।
- यदि आप पात्रता पात्र अभ्यर्थी है तो अब अपनी समग्र आईडी दर्ज करे । और OTP भी पर क्लिक करे
- अब आपकी समग्र आईडी में पंजीकृत मोबाइल नं. पर OTP आ जाएगा जिसे डाल कर सत्यापित करे ।
- अब आपकी समग्र से आपके सभी जानकारी आ जाएगी
- अब सब्मिट बटन पर क्लिक करे
- अब आपको SMS के मध्यम से यूजरनाम और पासवर्ड प्राप्त होगा जाएगा
- अब आप ऑटो मेटिक ही लॉग इन हो जायँगे ।
- अब अपनी शैक्षणिक योग्यता दर्ज करे और सम्बंधित दस्तावेजों को संलग्न करे ।
- आपको शैक्षणिक योग्यता के अनुसार कोर्स प्रदर्शित होंगे उनमे से आपको कोई कोर्स को चुन सकते है ।
- अब आपके लिए जहां पर ट्रेनिंग करना है वह स्थान चुन सकता है ।
| MMSKY आवेदन लिंक | यहाँ क्लिक करे |

